मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद। ईपीसीएच (हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद) की मेजबानी में ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आयोजित हो रहे ऑटम मेले के दूसरे दिन मुरादाबाद के स्टालों पर कारोबार की रौनक बढ़ गई। काफी संख्या में विदेशी खरीदार स्टालों पर पहुंचे और हस्तशिल्प उत्पादों के लिए अपनी दीवानगी दिखाई। विदेशी खरीदारों ने मुरादाबाद के निर्यातकों के स्टाल पर पहुंचकर अपने ऑर्डर बुक कराने का सिलसिला शुरू कर दिया। विदेशी खरीदारों का रुझान देखकर निर्यातकों के चेहरे पर इस बार के ऑटम मेले से काफी अच्छा कारोबार मिलने की उम्मीदें चमक उठीं। पांच दिवसीय मेगा ऑटम मेला शनिवार 17 अक्तूबर तक चलेगा।मेले के इंतजामों ने खरीदारों-प्रदर्शकों का उत्साह बढ़ायामुरादाबाद। यह भी पढ़ें- ऑटम मेला : एक्सपो मार्ट पर पंजीयन काउंटर से निर्यातकों में ...