मुरादाबाद, अक्टूबर 10 -- Moradabad News: मुरादाबाद। इस बार के ऑटम मेले में दुनियाभर से आने वाले खरीदार हैंडीक्राफ्ट के अनेक उत्पादों में मुरादाबाद और फिरोजाबाद का फ्यूजन देखेंगे। एक ही उत्पाद में उन्हें मुरादाबाद और फिरोजाबाद की भव्यता व बेजोड़ कलात्मकता की झलक दिखाई देगी। मुरादाबाद की निर्यात इकाइयों में तैयार तमाम उत्पाद ये अद्भुत छटा बिखेरते नजर आएंगे। हैंडीक्राफ्ट उत्पादों में नए प्रयोगों को लेकर तत्परता दिखाने में अग्रणी निर्यातकों में शामिल मो. नाजिम ने बताया कि आइटमों को अनूठा, कलात्मक दर्शाने के साथ ही इनकी कीमत को ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने के मकसद से मेटल, ग्लास और स्टोन का कांबिनेशन किया गया है। एक ही उत्पाद में मुरादाबाद के मेटल, फिरोजाबाद के ग्लास और राजस्थान के स्टोन की झलक दिखाई देगी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ऑटम फेयर:आज...