Moradabad News: ऐतिहासिक होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, बांटी गई जिम्मेदारियां
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: आजाद समाज पार्टी की आगामी 26 नवंबर को लखनऊ के रमावाई अंबेडकर पार्क में आयोजित होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों से तैयारियों के बारे में जानकारी की। दिशा-निर्देश भी दिए। मुरादाबाद से मंडल प्रभारी बाबू शराफत अली, जिलाध्यक्ष सुमित सुमित कुमार, सचिन चौधरी, पिंटू प्रधान, विजय पुष्कर, विनीत, प्रशांत सागर शामिल रहे। मंडल प्रभारी बाबू शराफत अली ने बताया कि 26 नवंबर की रैली ऐतिहासिक होगी। जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे। लखनऊ की सड़कों पर नीला सैलाब नजर आएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: महारैली में सर्वाधिक लोगों को पहुंचाने का लिया संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.