मुरादाबाद, अगस्त 31 -- Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल के डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को स्वाइन फ्लू के संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए टीके लगाए गए। सोमवार को विशेष अभियान के तहत अस्पताल के कर्मियों को इंफ्लूएंजा का टीका लगाकर संक्रमण के खतरे से सुरक्षित किया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय, चिकित्साधीक्षक डॉ.राजेंद्र कुमार समेत सभी चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ को टीके लगाए गए। सीएमएस डॉ.वार्ष्णेय ने बताया कि टीकाकरण होने के चलते स्टाफ को स्वाइन फ्लू का गंभीर संक्रमण होने का खतरा नहीं रहेगा। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित और किट की भेजी मांग यह भी पढ़ें- Etah News: स्वाइन फ्लू : आइसोलेशन वार्ड में रहने वाली टीम का किया जाएगा वेक्सीनेशन यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू के बढ़ते...