मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: ग्राम मथाना में आयोजित ग्राम चौपाल, न्याय आपके द्वार के तहत, उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य गांव के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ग्राम चौपाल में उप जिलाधिकारी कांठ मयंक कुंडू ने कहा कि पात्र लोगों को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के लिए पात्र लोगों को चिह्नित कर उन्हें समय से लाभ दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका ...