Moradabad News: एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी में जन्माष्टमी पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- Moradabad News: कांठ रोड स्थित एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। बाल वाटिका में नन्हे बच्चों ने श्रीकृष्ण पर आधारित भजन, नृत्य और नाटिकाएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए गीता श्लोक वाचन प्रतियोगिता हुईं। वहीं कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने 'मुरली मनोहर कृष्ण' चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। प्रशासक डॉ. अनिल अग्रवाल, निदेशक सुनील अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. बबीता अग्रवाल, उपप्रधानाचार्या सुप्रिया अग्रवाल और शैक्षणिक निदेशक अपूर्व अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई जन्माष्टमी यह भी पढ़ें- डीपीएस बोकारो में श्रीकृष्ण जन्माष्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.