मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के लोग सड़क पर उतर आए। आंबेडकर पार्क से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट तक पहुंचे। वहां उन्होंने कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। किसान संगठन उत्तर प्रदेश किसान सभा, अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय किसान महासभा तथा उत्तर प्रदेश खेत ग्रामीण मजदूर यूनियन के लोग अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष कासिम अली ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान सहित सभी नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए चल रहे तमाम छात्रों और युवाओं के आंदोलनों और संघर्षों में किसान भी एकजुट हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- S...