Moradabad News: एमडीए के बहुमंजिला भवनों के आवंटन को पंजीकरण शुरू
मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की ओर से खरीदारों को किफायती दरों पर अलग-अलग योजनाओं के तहत बनाए गए बहुमंजिला भवनों के आवंटन के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। पांच नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे और 31 मार्च तक चलेंगे। खास बात यह है कि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज कर भवनों की खरीदारी कर सकेंगे। अरावली एन्कलेव मझोला योजना के तहत भवन एमडीए ने बनाए हैं। खाली भवनों की संख्या 81 के करीब है। 38.46 वर्गमीटर क्षेत्रफल है। इसी तरह से विध्यांचल एन्कलेव देहरी मुस्तहकम में 75.44 वगमीटर में अलग-अलग तल के कई भवन हैं। अलकनंदा एन्कलेव ढक्का योजना के तहत 78.80 वर्गमीटर के विभिन्न तल और अमृत कुंज एकता विहार दक्षिणी में 41.80 वर्गीमीटर में विभिन्न तल के भवन हैं।एमडीए उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.