Moradabad News: एमडीए की लापरवाही से रास्ता बंद, बरवाला मझरा के लोग परेशान
मुरादाबाद, अगस्त 11 -- Moradabad News: रामपुर दोराहा क्षेत्र के बरवाला मझरा के लोगों ने एमडीए पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। कहा कि एमडीए ने नाले की सफाई कराए जाने के बाद नाले के ऊपर रखे पत्थरों को दोबारा नहीं रखवाया। इससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है और क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भरत चौक के उत्तर दिशा स्थित गली के नाले की सफाई के दौरान उसकी दीवारें भी टूट गई हैं। नाले का हिस्सा खुला होने और रास्ता बाधित होने के कारण गली में दुपहिया वाहन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालात यह हैं कि लोगों के लिए पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ता बाधित होने के कारण बच्चों को स्कूल भेजने में भी परेशानी हो रही है। रोजमर्रा के काम के लिए बाहर निकलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.