मुरादाबाद, अक्टूबर 21 -- Moradabad News: मुरादाबाद। टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमटी 400 एचएस चड्ढा मेमोरियल टेनिस टूर्नामेंट गुरुवार से ब्रास सिटी जिमखाना में शुरू होगा। टूर्नामेंट 22 से 28 अक्तूबर तक चलेगा। यह टूर्नामेंट स्व. सरदार हरभजन सिंह चड्ढा की स्मृति में चड्ढा ग्रुप के गुरजीत सिंह चड्ढा के नेतृत्व में कराया जाता है। इसमें 30 से 80 आयु वर्ग तक के पुरुष-महिला खिलाड़ी सिंगल्स-डबल्स में हिस्सा लेंगे। अब तक 225 खिलाड़ियों ने नामांकन कराया है, जिसमें 11 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। कनाडा, जर्मनी और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। विधिवत शुभारंभ 24 अक्तूबर को शाम 4 बजे यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...