Moradabad News: एमआईटी को शोध परियोजना के लिए मिला अनुदान
मुरादाबाद, अक्टूबर 28 -- Moradabad News: मुरादाबाद। एमआईटी ने अनुसंधान एवं तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ ने संस्थान को एआई आधारित शोध परियोजना विकसित करने के लिए पांच लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है। दो वर्ष की इस परियोजना के तहत ऐसा बहुभाषी एआई फ्रेमवर्क विकसित किया जाएगा, जो वेबसाइटों, समाचार मंचों, डिजिटल अभिलेखागार और सोशल मीडिया पर उपलब्ध बड़ी मात्रा में टेक्स्ट डेटा का विश्लेषण कर महत्वपूर्ण जानकारियां निकाल सकेगा। एमआईटी के निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने इस उपलब्धि पर शोध दल को बधाई देते हुए कहा कि अनुदान की स्वीकृति संस्थान में अनुसंधान गतिविधियों को मजबूत करने और उभरती तकनीकों में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अनुसंधान एवं विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.