Moradabad News: एमआईटी के एमबीए छात्रों ने पार्ले फैक्ट्री में सीखी बारीकियां
मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। एमआईटी के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने रुद्रपुर स्थित पार्ले बिस्कुट लिमिटेड का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने बिस्कुट निर्माण की आधुनिक तकनीकों के साथ उत्पादन प्रबंधन, गुणवत्ता नियंत्रण और सप्लाई चेन की प्रक्रियाओं को करीब से समझा। भ्रमण का शुभारंभ एमआईटी के निदेशक प्रो. डॉ. रोहित गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों की बस को रवाना करके किया। एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि प्रबंधन की पढ़ाई में किताबी ज्ञान के साथ कॉर्पोरेट जगत के व्यावहारिक अनुभव को समझना भी जरूरी है। अविनाश सक्सेना और डॉ. सचिन भारद्वाज ने सफल आयोजन के लिए समन्वयकों और पार्ले की टीम की सराहना की। यह भी पढ़ें- Moradabad News: एमआईटी के एमबीए छात्रों ने पार्ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.