मुरादाबाद, सितम्बर 8 -- Moradabad News: शहर में अवैध और जर्जर भवनों में संचालित हो रही कोचिंग, लाइब्रेरी और हॉस्टल को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए ऐसे भवनों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री गौरव यादव ने कहा कि शहर के कई इलाकों में बिना मानकों और सुरक्षा व्यवस्था के कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और हॉस्टल संचालित किए जा रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहते और पढ़ते हैं। जर्जर भवनों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि प्रशासन नगर निगम, अग्निशमन विभाग और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर ऐसे भवनों का सर्वे कराए। भवनों की वैधता...