Moradabad News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल
मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में एनएचएम के चिकित्सकों और कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। गुरुवार को सीएचसी की पैथोलॉजी लैब पर ताला लटका रहने से जांच कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। एनएचएम के चिकित्सक और कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। पहले उन्होंने काली पट्टी बांधकर काम किया था, इसके बाद विरोध प्रदर्शन किया और अब तालाबंदी कर हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल का असर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों पर पड़ रहा है। गुरुवार को सीएचसी पहुंचे मरीज सोनू कुमार और हरपाल सिंह ने बताया कि पैथोलॉजी लैब पर ताला लगा हुआ था। इसके चलते वे अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.