मुरादाबाद, अगस्त 24 -- Moradabad News: नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू) के मंडल मंत्री राजेश कुमार चौबे का 54वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुंवर सोहेल खालिद खान ने की। उन्होंने चौबे के कर्मचारी हितों के लिए किये गए संघर्ष और संगठन को दी गई सेवाओं की सराहना की। मंडल मंत्री ने सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि साथियों का स्नेह और विश्वास ही उनकी ताकत है। समारोह में सहायक मंडल मंत्री श्योराज सिंह, दीपक यादव, देवेंद्र कुमार, मंडल उपाध्यक्ष रजनीश चौबे, मंजू बिष्ट, कोषाध्यक्ष नफीस अहमद खान समेत विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी और करीब 100 कर्मचारी शामिल हुए। केक काटकर कार्यक्रम का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...