मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा इलाके के गोट रोड पर स्थित आरएच इंटरनेशनल फर्म में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड हुआ। इससे फैक्ट्री में रखे तैयार माल, पैकिंग के सामान के साथ ही बिल्डिंग तक जल कर बर्बाद हो गई। मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय और सीएफओ डॉ. राजीव पांडेय ने टीम के साथ अग्निकांड में तबाह हुई फैक्ट्री का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: 24 घंटे बाद भी सुलगता रहा मलबा, उठता रहा धुआंआग लगने के कारण निरीक्षण के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया कि किन परिस्थितियों में आग ने इतनी जल्दी विकराल रूप लिया। टीम ने कुछ लोगों के बयान दर्ज करने के लिए चिह्नित किया है, जिससे आग लगने के कारणों के बारे में पूछताछ की जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कई निर्देश भी दिए। मंगलवार दो...