Moradabad News: एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण
मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान अमरपुरकाशी बिलारी मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा *एक पौधा मां के नाम * अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। पौधरोपण अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार सिंह व स्टाफ, छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर तथा महाविद्यालय से संबंधित भूमि पर लगभग 200 पौधे लगाएं। इसके साथ-साथ महाविद्यालय प्राचार्य के द्वारा समस्त छात्राओं एवं अध्यापकों से अनुरोध किया गया कि वह अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षारोपण करें तथा लगाए गए वृक्षों को संरक्षण प्रदान करें एवं उनकी देखभाल करें। यह भी प्रण ले कि वह हरे वृक्षों को नहीं काटेंगे और ना ही लोगों को काटने देंगे,लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक करेंगे। यह भी पढ़ें- मेपल्स गर्ल्स डिग्री कालेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.