Moradabad News: एक दिन की जिविनि बनी शिखा दक्ष
मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: मिशन शक्ति के अंतर्गत देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिलारी की कक्षा 10 की छात्रा शिखा दक्ष को एक दिन का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया। डीआईओएस रितु तोमर ने छात्रा को विभागीय दायित्वों, कार्यप्रणाली और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रा शिखा दक्ष ने कहा कि आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह सरकार और शिक्षा विभाग का बहुत ही सराहनीय प्रयास है, जिससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। इसी कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा निहारिका चौधरी को एडीआईओएस और महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ की कक्षा 10 की छात्रा कनक सिंह को एक दिन का वित्त एवं लेखा अधिकारी बनाया। यह पूरा कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान की प्रभारी बबीता मेहरोत्रा की निगरानी में संपन्न हुआ। रघुवीर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.