Moradabad News: एक करोड़ के टेंडर के बाद भी रेल आवासों में टपक रही छत
मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- Moradabad News: रेलवे कर्मचारियों के लिए बने आवासों की मरम्मत पर एक करोड़ रुपये खर्च करने के लिए टेंडर होने के बावजूद बारिश में क्वार्टरों की बदहाली सामने आ गई है। डीआरएम कार्यालय के पास स्थित रेल आवासों की कई छतों से बारिश का पानी कमरों के अंदर तक टपक रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वह वर्षों से छतों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। डीआरएम आफिस में स्थित एसबीआई शाखा परिसर के बराबर में रेलवे कर्मचारियों के क्वार्टर बने हुए हैं। इनकी स्थिति दयनीय है। बीते दो दिन की बारिश में रेलवे क्वार्टर में छत टपकने और दीवार में सीलन आने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। इसको लेकर कर्मचारियों ने रेलवे अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठाए हैं। एनआरएमयू के मंडल अध्यक्ष कुंवर सोहिल खालिद खान ने रेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.