मुरादाबाद, अगस्त 26 -- Moradabad News: बिलारी। नगर के मोहल्ला सराफा बाजार स्थित प्राचीन मंदिर शंभू नाथ जी में पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार और एकादशी के अपलक्ष में श्री राधा रमन सतसंग समिति के तत्वावधान में एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सावन के पवित्र मास में भगवान शंभू नाथ जी भोले शंकर भजन गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में श्री हरि के चरणों में नमन और वंदना के बाद सभी भक्तों में प्रसाद बांटा गया। भजन संध्या में भगवान भोले शंकर, श्री जी, श्री राधा रमन जी, भगवान श्री कृष्ण जी से संबंधित भजनों पर प्रस्तुति हुई। जिससे भाव विभोर होकर अनेक भक्त नृत्य करने लगे प्रत्येक वर्ष मंदिर शंभू नाथ जी पर भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व और भगवान श्री कृष्ण जी का छठी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।भजन यह भी पढ़ें- ...