Moradabad News: एआई से क्लोन हो रही आवाज, डीपफेक वीडियो से ठगी साइबर
मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: साइबर अपराध की घटनाओं में अचानक वृद्धि हुई है। इसके शिकार पढ़े-लिखे लोग हो रहे हैं। साइबर अपराधी अब ठगी के लिए केवल फर्जी कॉल और लिंक का सहारा नहीं ले रहे हैं बल्कि एआई और डीपफेक वीडियो जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। परिचित की आवाज में मदद मांगने वाली कॉल से लेकर पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देने तक के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं। यह बात आईएफटीएम विवि में 'साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण' विषय पर आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने कही। कार्यशाला की मुख्य वक्ता एवं स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस की शिक्षिका डॉ. रितु नागिला ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी संदेशों, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया खातों और ऑनलाइन संचार माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना सकते हैं। अनजान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.