Moradabad News: एंजाइटी से बचाव की तकनीक सीखेंगे जिला अस्पताल के डॉक्टर
मुरादाबाद, जुलाई 4 -- Moradabad News: कामकाज के बढ़ते दबाव के चलते डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी भी एंजाइटी से पीड़ित हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मंडलीय जिला अस्पताल के कर्मचारियों को एंजाइटी से बचाव के लिए प्रशिक्षित करने की पहल की जा रही है। अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि एंजाइटी, मानसिक तनाव आदि मनोवैज्ञानिक दिक्कतों को दूर करने के लिए स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले सत्र में डॉक्टर और दूसरे सत्र में पैरामेडिकल कर्मचारी हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षण क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट पेनू कुमारी द्वारा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.