मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: आशा कर्मियों के आंदोलन को तेज करने के लिए संगठन का चुनाव क्षेत्र पंचायत कार्यालय में रविवार को संपन्न कराया गया, जिसमें उषा संगिनी को ब्लॉक अध्यक्ष और राबिया को सचिव मनोनीत किया गया है। आशा कार्यकत्रियां स्थाई करने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। आगामी 23 अक्टूबर को लखनऊ में होने जा रहे आंदोलन की सफलता को देखते हुए संगठनात्मक चुनाव किया गया है। जिसमें उषा संगिनी को ब्लॉक अध्यक्ष, मुशर्रफ जहां, संगिनी को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, पूनम शर्मा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, राबिया आशा को ब्लॉक सचिव, सीमा आशा ब्लॉक सचिव मनोनीत की गई है। इस दौरान जिले से आई पदाधिकारी में संबोधन में कहा कि सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...