मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: सामान्यत: दिवाली का त्योहार मौसम के गर्मी से सर्दी की तरफ बढ़ने का सूचक माना जाता है। दिवाली की दहलीज पर तापमान घटना शुरू हो जाता है, लेकिन, इस बार मौसमी स्थितियां कुछ अलग दिखाई दे रही हैं। इस बार दिवाली से कुछ दिन पहले चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से यूपी के कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश की वजह से तापमान काफी तेजी से लुढ़क गया था और अच्छी खासी गुलाबी ठंड हवा में घुल गई थी, लेकिन, बारिश का असर खत्म होते ही तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो गया। मुरादाबाद में जीआईसी स्थित राजकीय मौसम वेधशाला पर बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक है। अर्नब के असर से हुई बारिश के चलते रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया था। मंगलवार को मुराद...