Moradabad News: उमंग और उत्साह के बीच आज मनेगा दीपोत्सव, सज गए घर-बाजार
मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: दिवाली को लेकर हर वर्ग में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को छोटी दिवाली यानि रूप चतुर्दशी (नरक चतुर्दशी) श्रद्धाभाव से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने यमराज के निमित्त दीपदान कर परिवार के आरोग्य एवं मंगल की कामना की। दीपावली की पूर्व संध्या पर लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों व दुकानों में साफ-सफाई के काम को अंतिम रूप दिया। घरों को आकर्षक बिजली की झालरों, रंग-बिरंगी लाइटों और पारम्परिक दीयों से सजाया गया, जिससे शाम ढलते ही समूचा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भारी आवाजाही रही। खील-बताशे, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, पूजन सामग्री, फल और मिठाइयों की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी का दौर चलता रहा। पर्व को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उल्लास छाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.