मुरादाबाद, नवम्बर 12 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एमडीए कार्यालय के सामने महफिल चाय ढाबे के पास बर्तन कारोबारी शाकिर के बेटे अब्दुल्ला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी मोहसिन चौधरी को बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी को पुलिस ने दोपहर में ही कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा था। थाना पाकबड़ा के मुल्लाओं वाला मोहल्ला निवासी बर्तन कारोबारी शाकिर ने मझोला थाने में तहरीर देकर बताया था कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका 19 वर्षीय बेटा अब्दुल्ला अपने साथी बाबर, अयान और उवैश के साथ दिल्ली रोड स्थित महफिल ढाबे पर चाय पी रहा था। अब्दुल्ला बीकॉम का छात्र था। इसी दौरान मूंढापांडे के नियामतपुर निवासी मोहसिन चौधरी और चमरौआ निवासी सरताज चौधरी वहां पहुंचे। दोनों ने अब...