मुरादाबाद, नवम्बर 3 -- Moradabad News: मुगलपुरा थाना पुलिस ने लालबाग निवासी सरजू को मारपीट और अंगभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी ने उधारी के पैसे न देने पर दांत से युवक की अंगुली चबाकर अलग कर दी थी। सीओ कोतवाली कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग गली नंबर-2 निवासी संजय कश्यप ने बीते 25 सितंबर को मोहल्ले के ही सरजू के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दर्ज रिपोर्ट में संजय ने बताया कि 25 सितंबर को रात आठ बजे वह गली मे जा रहा था। उसी दौरान आरोपी सरजू आया और उधार के 800 रुपये मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली गलोज करते हुए अपने मुंह से संजय के हाथ की अंगुली चबा ली, जिससे उसकी अंगूली कट कर अलग हो गई। उस समय मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया था। बाद में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मु...