Moradabad News: उधारी के पैसे वापस मांगने पर अधिवक्ता के साथ मारपीट, कोर्ट के आदेश रिपोर्ट
मुरादाबाद, सितम्बर 23 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 35 हजार रुपये वापस मांगने पर अधिवक्ता से मारपीट की गई और धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मझोला क्षेत्र की चाऊ की बस्ती लाइनपार निवासी अधिवक्ता विश्वजीत सिंह राघव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अगवानपुर की शांतिनगर कॉलोनी निवासी हरविंदर सिंह उनके परिचित हैं। हरविंदर ने रुपये की जरूरत बताते हुए उनसे 35 हजार रुपये उधार लिए थे। रकम दो माह में लौटाने की बात कहते हुए आठ अप्रैल 2025 को जमीन के कागजात और 100 रुपये के स्टांप पर समझौता किया गया था। इसके बावजूद एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। आरोप है कि छह मई 2026 को दोपहर करीब दो बजे डिप्टीग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.