Moradabad News: इलाज में लापरवाही, अस्पताल संचालक व डॉक्टर पर केस दर्ज
मुरादाबाद, अगस्त 26 -- Moradabad News: थाना सिविल लाइंस पुलिस ने इलाज में लापरवाही के मामले में अस्पताल संचालक व एक अन्य डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजीव कुमार बेनिवाल की तहरीर पर की है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि गुप्ता नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर एससी गुप्ता, क्योर हॉस्पिटल पाकबड़ा के डॉक्टर अब्दुल माजिद के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है। इन पर मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप था। पूर्व में शिकायत मिलने पर मामले में जांच कराई गई। जांच में आरोप सही मिलने के बाद तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएमओ की तहरीर और जांच रिपोर्ट के आधार पर दो डॉक्टरों के खिलाफ इलाज में लापरवाही पर केस दर्ज किया गया है। जांच कर मामले में आवश्यक कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.