Moradabad News: इनवर्टर चोरी होने पर चौकीदार ने पुलिस को दी तहरीर
मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने इनवर्टर चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे चौकीदार को इनवर्टर गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद चौकीदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीलकपुर गुमानी निवासी चौखेलाल राघव सिटी में चौकीदारी का काम करता है। उसने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे वह अंदर पहुंचा, तो वहां से इनवर्टर गायब था। उसने आसपास इनवर्टर की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। चौकीदार चौखेलाल ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.