Moradabad News: इनर व्हील क्लब ऑफ एसेंस ने नृत्य कर मनाया तीज का त्योहार
मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: मुरादाबाद। इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद एसेंस ने मंगलवार को विलेज होटल में हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उल्लास के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष मोना गुप्ता ने की व सदस्यों को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष मोना गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, एकता एवं महिला सशक्तिकरण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। यहां सचिव जूही सिंघल, उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष सोनल वाधवा, आईएसओ शिखा गोयल, सारिका खंडेलवाल, शिखा जैन, शालू महाजन, निमिषा गुप्ता, सोनाक्षी, अनीशा बंसल, रति रस्तोगी, छवि अग्रवाल, नेहा माहेश्वरी, रितु विज, गीतिका एवं मेघना कपूर आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.