मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- डिडोरा वेटलैंड का निरीक्षण और संरक्षण Moradabad News: कमिश्नर संगीता सिंह ने शनिवार को सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी के साथ डिडोरा स्थित वेटलैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य पक्षी सारस के पांच परिवार भी देखे गए। सारस के अतिरिक्त मोरहेन (जल मुर्गी), ईग्रेट, लिटिल ईग्रेट, इंडियन कॉरमोरेंट, यूरेशियन कूट व ग्रे पॉन्ड हेरॉन जैसी वेटलैंड में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की मौजूदगी पाई गई। कमिश्नर ने वेटलैंड की प्राकृतिक गुणवत्ता और जैव विविधता को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि इस वेटलैंड को अधिसूचित (नोटिफाई) कराने के लिए शासन स्तर पर कार्यवाही शुरू की जाए। वेटलैंड के आसपास कमल की खेती एवं भसींडा (कमल ककड़ी) की खेती व्यापक रूप से की जा रही है। अलग-अलग प्रकार के वन्य जीवों का वास है और पेड़ों की अच्छी भी ठी...