Moradabad News: इकाइयों में न्यूनतम मजदूरी से भी कम पगार मिलने का लगाया आरोप, निकाला जुलूस
मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की कई औद्योगिक एवं निर्यात इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम पगार मिलने का आरोप पीतल मजदूर यूनियन की ओर से लगाया गया है। इस मामले को लेकर यूनियन द्वारा रेलवे स्टेशन से उपश्रमायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। जुलूस का समापन होने पर यूनियन के पदाधिकारियों ने उपश्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट से बातचीत की। बताया कि शहर की अधिकांश औद्योगिक इकाइयों में न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से पगार नहीं दी जा रही है। श्रमिकों को पगार सरकार द्वारा निर्धारित की गई न्यूनतम मजदूरी की तुलना में बहुत कम दी जा रही है। जो श्रमिक न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से पगार की मांग उठा रहे हैं उन्हें काम से निकाला जा रहा है। कार्य के निर्धारित घंटों के नियम को भी हव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.