मुरादाबाद, अक्टूबर 21 -- Moradabad News: नगर के मदीना ज्वेलर्स तिराहा पर फल खरीदते समय आशा कार्यकत्री का पर्स चोरी हो गया। महिला ने फल ठेला दुकानदार पर चोरी का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डिलारी थाना क्षेत्र के सरकड़ा विश्नोई गांव निवासी आशा कार्यकत्री शोभा विश्नोई नगर के मदीना ज्वैलर्स तिराहा पर फल खरीद रही थी तभी उनका पर्स चोरी हो गया।। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकरआरोप लगाया कि फल खरीदते समय उन्होंने पर्स ठेले पर रखा था तभी पर्स गायब हुआ। वह थोड़ी दूर जाकर वापस ठेले पर पहुंची और फल दुकानदार से पर्स मांगा लेकिन दुकानदार की नीयत खराब हो गई और उसने पर्स ठेले पर न होने की बात कही जबकि ठेले पर कोई ग्राहक भी नहीं था। फल ठेला दुकानदार के पक्ष में कोतवाली पहुंचे आढ़ती मुहम्मद रफी ने फल द...