Moradabad News: आवास विकास की लापरवाही से सेक्टर नौ बी की आबादी बेहाल
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। आवास विकास की लापरवाही का खामियाजा सेक्टर नौ बी कालोनी की हजारों की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां रहने वाले अनिल कुमार, रमेश मिश्रा, विपिन कुमार, चंद्रकांत का कहना है कि बारिश के बाद समस्या और गंभीर हो गई है। इस बारे में आवास विकास के एक्सीएन रजनीश कुशवाह का कहना है कि टेंडर की कार्रवाई की जा चुकी है। मौसम अनुकूल होते ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.