Moradabad News: आर्यसमाजियों ने क्रांतिकारियों को किया याद
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित वीरेंद्र आर्य ने निर्मल आर्य,प्रीता आर्य, दिनेश दीक्षित व संतोष दीक्षित शास्त्री की यज्ञमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद बिजनौर से आए क्रांतिकारी भजनोपदेशक योगेश दत्त ने पं रामप्रसाद बिस्मिल आदि क्रांतिकारियों पर ऐतिहासिक गीत सुनाकर देशभक्ति भावना से ओत-प्रोत कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डा पल्लव अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान डॉ़ अभय श्रोत्रिय ने की व संचालन मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट ने किया। ज्ञानेंद्र गांधी, वीके अग्रवाल, अजब सिंह आर्य ,शन्नो आर्य, ऊषा गुप्ता, गायत्री आर्य, कपिल मुनि, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, लोकेश आर्य, यशपाल आर्य, मयंक आर्य आदि रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.