मुरादाबाद, जुलाई 15 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र निवासी आर्मी जवान की पत्नी ने दो युवकों पर छेड़छाड़, धमकी देने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाया हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसके भाभी के नंबर पर भी धमकी भरे और अश्लील मैसेज भेजते हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति आर्मी में हैं। आरोप लगाया कि पीतलनगरी निवासी आकाश सैनी और नीटू ठाकुर अक्सर उसका रासता रोककर मारपीट और अश्लील हरकतें करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसके भाभी के मोबाइल पर भी अश्लील व धमकी भरे मैसेज भेजता रहता है। पीड़िता के अनुसार बीते आठ जुलाई को आरोपी आकाश और नीटू नोएडा के सेक्टर 16 में स्थित उ...