Moradabad News: आर्किटेक्ट विनायक गुप्ता बने यूपीएए के कार्यकारी अध्यक्ष
मुरादाबाद, अक्टूबर 23 -- Moradabad News: उत्तर प्रदेश आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन (यूपीएए) ने मुरादाबाद के आर्किटेक्ट विनायक गुप्ता को संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने शुक्रवार को नई जिम्मेदारी संभाली। विनायक गुप्ता साल 2018 से संगठन में उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे। उन्होंने संरक्षक आर्किटेक्ट योगेश चंद्र और संगठन के सदस्यों का आभार जताया। उनकी प्राथमिकता संगठन के संविधान और नियमों के अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराना, प्रशासनिक बाधाएं दूर करना और संगठन की कार्यप्रणाली सुचारू बनाना है। वह रजिस्ट्रार कार्यालय और उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष भी संगठन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.