Moradabad News: आरपीएफ टीम ने अलीगढ़ से वारंटी पकड़ा
मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) चन्दौसी की टीम ने वारंटी फुरकान पुत्र मुंशी को अलीगढ़ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) ने स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। चन्दौसी में तैनात उप निरीक्षक सत्येंद्र प्रजापति के नेतृत्व में आरपीएफ टीम गुड़िया मोहल्ला, नई बस्ती, हरदुआगंज, जनपद अलीगढ़ से चार नवंबर रात्रि 21:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त अपनी पहचान छिपाकर रहा था। स्वयं को मृत घोषित कर पहचान से बचने का प्रयास कर रहा था। गुरुवार की शाम आरपीएफ पोस्ट चन्दौसी लाया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दस साल से फरार वारंटी ठिकाना बदलकर रह रहा था, जीआरपी ने दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.