Moradabad News: आरटीओ में भाकियू कार्यकर्ता धरने पर, नारेबाजी शुरू
मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया है। संगठन के मंडलीय अध्यक्ष मनोज चौधरी और जिलाध्यक्ष धनेंद्र शर्मा के ऐलान के बाद कार्यकर्ता एकत्रित हुए हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आरटीओ में वाहनों की फिटनेस के नाम पर मानकों की अनदेखी की जा रही है। इस दौरान स्पीड गवर्नर और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नाम पर वसूली की जा रही है। किसानों को मुख्य रूप से कृषि वाहनों के फिटनेस और पंजीयन में बेवजह परेशान किया जा रहा है। उधर, कार्यालय परिसर में धरना को लेकर विभागीय अधिकारी सतर्क हैं। एआरटीओ कार्यालय गेट के सामने सभागार में किसान धरना पर बैठ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.