Moradabad News: आरटीओ भवन में भाकियू का चार घंटे तक धरना
मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। शहर में भारी वाहनों के एंट्री, फिटनेस, डीएल सहित अन्य कार्यों में संस्थागत वसूली के आरोप को लेकर भाकियू टिकैत के सदस्यों ने मंगलवार को संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में पंचायत की। चार घंटे कार्यालय में जमे रहे। संगठन की ओर से बीते मंगलवार को विभागीय शिकायतों को लेकर ज्ञापन दिया था। उसी को लेकर घोषित आंदोलन के क्रम में भाकियू के प्रदेश महासचिव डॉ.पूजन सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा की अगुवाई में किसानों ने सुबह के 11 बजे से धरना शुरू कर दिया। बस, कार और ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर आए संगठन के सदस्यों ने आरटीओ कार्यालय के गेट पर धरना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: आरटीओ में भाकियू कार्यकर्ता धरने पर, नारेबाजी शुरू विभाग के आरआई को लेकर वक्ताओं ने गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.