Moradabad News: आरएसडी एकेडमी की बास्केटबॉल टीम ने लहराया परचम
मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: मुरादाबाद। थानाभवन स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल में 19 से 21 अगस्त तक 19वीं सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आरएसडी एकेडमी पब्लिक स्कूल की टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए द्वितीय उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। आरएसडी समूह के निदेशक डॉ विनोद कुमार, डॉ जी कुमार, डॉ गौरव कुमार, डॉ गरिमा शर्मा, डॉ अजय शर्मा और प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने टीम की इस शानदार उपलब्धि पर सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच मोहित चौधरी को हार्दिक बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.