मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- Moradabad News: बिलारी। तहसील परिसर में शनिवार को आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिलारी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ज्योति चौधरी और चिकित्साधिकारी डॉ. वर्णिका ने 110 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में त्वचा रोग, उदर विकार, मौसमी बुखार, खांसी-जुकाम समेत विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने आयुर्वेदिक उपचार की जानकारी देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया।फोटो सहित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...