मुरादाबाद, जुलाई 29 -- Moradabad News: क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अमरदीप सिंह नायक के आदेश पर ऐसे अवैध क्लीनिकों जिन्होंने आयुर्वेद एवं यूनानी तथा देसी दवाखाना अपने बोर्ड पर अंकित कर रखा है उनके निरीक्षण के लिए टीमों का गठन किया गया है। बुधवार को शहर से लेकर गांव-देहात तक छापेमार कार्रवाई की गई। जिसमें विभिन्न झोलाछाप जो एलोपैथी की दवाइयां द्वारा प्रैक्टिस कर रहे थे और बोतल आदि लगाकर अपने बोर्ड पर आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक लिख रखा था। ऐसी दुकानों के बोर्ड उतरवा दिए और क्लीनिक भी बंद करवा दिया। डॉ. दानवीर सिंह, डॉ. नदीम मलिक, डॉ. फाईक अली व डॉ. वर्णिका रानी के साथ पुलिस टीम भी मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...