Moradabad News: आभूषणों से भरी थैली ले जाने वाले अज्ञात पर 19 दिन बाद केस
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: कुंदरकी। कस्बा पुलिस चौकी के पास सड़क पर गिरी करीब छह तोले सोने के आभूषणों से भरी थैली उठाकर ले जाने वाले अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने 19 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई न होने पर परिजनों ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र से शिकायत की थी। पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसमें एक युवक थैली उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस अभी तक उसकी पहचान नहीं कर सकी है। आभूषण कैंसर पीड़ित खुर्शीद के इलाज के लिए जुटाए गए थे। नगर निवासी खुर्शीद कैंसर से पीड़ित हैं। उनके उपचार के लिए परिवार ने रिश्तेदारों से करीब छह तोले सोने के आभूषण जुटाए थे। 14 अगस्त को खुर्शीद की पुत्री निमरा अपनी मौसी तबस्सुम के साथ आभूषण बैंक में गिरवी रखकर लोन लेने गई थीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.