Moradabad News: आपसी विवाद में पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला, खुद का भी गला काटा
मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: नागफनी थाना क्षेत्र में मायके में रह रही महिला के ऊपर शनिवार दोपहर करूला क्षेत्र निवासी उसके पति ने ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला की गर्दन काटने के बाद उसी ब्लेड से खुद की गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर लिया। चीखपुकार मचने पर पहुंचे परिजन और आसपास के लोगों ने दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशा करके आए दिन झगड़ा करता है, जिससे परेशान होकर वह मायके में रह रही थी। यहां भी शनिवार को आरोपी ने आकर झगड़ा किया और फिर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नागफनी थाना क्षेत्र के दसवां घाट नाला के पास रहने वाली फरहीन(26) का निकाह कटघर के करूला निवासी तौकीर से करीब आठ साल पहले हुआ था। तौकीर पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.