Moradabad News: आपसी विवाद में घर में घुसकर हमला, तीन नामजद समेत दस पर केस
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दबंगों ने मारपीट की शिकायत करने पर युवती के घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट कर युवती, उसके दो भाईयों और भाभी को घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत दस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मूंढापांडे के गांव अक्का पांडे रायपुर निवासी पूनम पुत्री ध्यान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 7 अगस्त को सुबह के समय उसका दिनेश के परिवार से विवाद हो गया था। आरोप लगाया कि दिनेश, उसके बेटे लक्की और भाई राजू ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई थी। शिकायत पुलिस ने मेडिकल भी कराया। पीड़िता के अनुसार उसी रात करीब आठ बजे तीनों आरोपी चार बाइकों पर अन्य लोगों के साथ उसके घर में घुस आए। हथियारों से लैस आरोपियों ने धारदार हथियार से पीड़िता और उसके परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.