Moradabad News: आधुनिक तकनीक और उन्नत बीजों से बढ़ेगी किसानों की आय
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: आईएफटीएम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला 'सुहावन-2026' में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों और वैज्ञानिक खेती के तौर-तरीकों की जानकारी दी गई। स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग (एसएएसई) की ओर से आयोजित मेले में 1000 से अधिक किसानों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल करने, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने के लिए प्रेरित किया। मेले में विद्यार्थियों की ओर से तैयार कृषि मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। मेले का शुभारंभ संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. प्रशांत कुमार और विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर व मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कुलसचिव डॉ. अग्रवाल ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.