Moradabad News: आधी रात बूंदाबांदी की झड़ी, छह मिलीमीटर बारिश दर्ज
मुरादाबाद, सितम्बर 2 -- Moradabad News: बुधवार को शहरवासियों ने मौसम के थोड़ा खुशगवार होने का एहसास किया। सुबह के समय बारिश नहीं हुई, लेकिन, आसमान पर बादल छाए रहे। मंगलवार आधी रात को काफी देर बूंदाबांदी हुई। लोगों ने बूंदाबांदी की झड़ी लगी होने का एहसास किया। जीआईसी स्थित राजकीय मौसम वेधशाला पर बुधवार सुबह छह मिलीमीटर ही बारिश दर्ज हुई। मंगलवार सुबह पांच मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई थी। सितंबर के शुरुआती दो दिनों में कुल 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मुरादाबाद में सितंबर के महीने की औसत बारिश 150 मिलीमीटर है। अगले तीन से चार दिनों में करीब 50 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जाहिर की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.