Moradabad News: आदर्श कालोनी में अतिक्रमणकारियों पर चला निगम का बुलडोजर
मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: महानगर में अतिक्रमण बड़ी समस्या बन गया है। बड़े-बड़े रैंप के कारण जलभराव होता है। स्थानीय लोग जलभराव के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हैं। इसी को लेकर मंगलवार को आदर्श कालोनी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोग खुद ही अपना-अपना अतिक्रमण हटा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.